मोकामा में दीपावली की धूम

संवाददाता – मुन्ना शर्मा

मोकामा – मोकामा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में दीपावली की धूम है। हर तरफ दीपावली की रौनक देखी जा रही है। खास कर मोकामा शहर पूरी तरह दीपावली को लेकर सज चुका है। फिजाओं में मिट्टी के दीयों की सोंधी खुशबू के साथ मिठाई की दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। पटाखों और अन्य सामानों की दुकानें भी गुलजार नजर आ रही है। पूरा शहर दीपावली के रंग में डूब गया है। चारो तरफ दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *