संवाददाता – अनिल कुमार
वैशाली – बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतदान के दौरान एक बड़ी खबर वैशाली जिले से है। जहां राजपाकर प्रखंड में चुनावी हिंसा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बूथ पर ईवीएम तोड़े जाने की घटना को अंजाम दिया गया है। हंगामा करने वाले उपद्रवियों ने मतदान केंद्रों पर ईवीएम को तोड़ डाला। घटना के बाद मौके पर वैशाली के एसपी दल बल के साथ पहुंचे। बता दें कि पंचायत चुनाव के दौरान राजापाकर प्रखंड के बखरी पंचायत स्थित रसूलपुर उत्क्रमित विद्यालय के मतदान केंद्र पर भारी बवाल देखने को मिला। मामले में वैशाली के एसपी मनीष कुमार ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं।
