शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहनवाज

संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय –  बिहार सरकार की उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगातार किए जा रहे नापाक हरकतों को लेकर जोरदार हमला किया है। सोमवार को बेगूसराय के शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बेगूसराय पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आतंकियों का सफाया होगा। सरकार सब कुछ देख रही है, सुन रही है सरकार की ओर से श्रद्धांजलि देने के बाद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सर्वोच्च शहादत देने वाले लेफ्टिनेंट ऋषि को सरकार और समाज हमेशा याद रखेगी। शहीद ऋषि पर सिर्फ बेगूसराय ही नहीं बिहार और पूरे देश को नाज है। इनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी, सरकार परिजनों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *