बकाया मांगने पर मजदूर को मारी गोली, मजदूर की मौत

संवाददाता – धीरज कुमार

शेखपुरा – बकाए राशि के मांग करने पर मजदूर को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। मामला शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के पत्थलाफार गांव का है। जहाँ मजदूरी मांगना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दरअसल यह मजदूर परिवार हरियाणा में मजदूरी करता था। लेकिन मजदूरी मांगने पर इन्हें राशि की भुगतान नहीं की जाती थी। जिसके कारण हरियाणा में इसे लेकर झगड़ा हुआ था। जब मजदूर वापस आ गए, तब शेखपुरा में फिर से यही झगड़ा विकराल रूप ले लिया। शेखपुरा सदर के पत्थलाफार गांव में दबंग सुबोध यादव, देवू यादव, दंगल यादव, मनोज यादव और अखलेश यादव के द्वारा प्रभु यादव उनके पुत्र नंदन यादव और कौशल यादव को गोली मार दिया। जिसमें मौके पर ही प्रभु यादव की मौत हो गयी। जबकि नंदन यादव और कौशल यादव गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

रमेश कुमार (मृतक का पुत्र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *