रिपोर्ट- मो० काजीरुल शेख
पाकुड़- पाकुड़ जिला के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक बंद पड़े पत्थर खदान में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना मालपहाड़ी ओपी थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को खदान से बाहर निकालवाया। मृतक की पहचान सालबोनी के ही 25 वर्षीय भादु राय के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम से भादु लापता था और अगले दिन पत्थर खदान से उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके उपरांत परिजन बंद पड़े खदान मालिक से मुआवजे की मांग कर रहे थे।