एक सीट इधर-उधर होने से नई सरकार नहीं बनने जा रही – तारकेश्वर प्रसाद

संवाददाता – ललन राज

मुंगेर – एक सीट इधर-उधर होने से नई सरकार नहीं बनने जा रही, उक्त बातें बिहार के डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद ने चुनाव प्रचार के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र के असरगंज में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से कहा कि एक सीट पाने या खोने से सरकार नहीं गिरने जा रही है। लेकिन एक सीट जीतने के बाद एनडीए मजबूत होगीl तारापुर विधान सभा उप चुनाव के मतदान की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही हैl विभिन्न पार्टियां ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में तारापुर विधानसभा क्षेत्र के असरगंज में डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद ने एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कियाl इस दौरान डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद पैदल घूम-घूम कर मतदाताओं से तीर छाप पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर एनडीए को मजबूत करने की अपील कीl बताते चलें कि चुनाव प्रचार के दौरान डिप्टी सीएम ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं राजद कार्यकाल की भी चर्चा कीl

तारकेश्वर प्रसाद, डिप्टी सीएम, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *