नई दिल्ली: आज जब पीएम नरेंद्र मोदी आसमानी रंग की बंडी पहने संसद पहुंचे तो सांसदों के बीच उनकी बंडी आकर्षण का केन्द्र थी। बंद गले का यह बंडी रिसाइकिल किए गए प्लास्टिक के बोतलों से बनाई गई है। इसे पहन कर पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
दरअसल पीएम मोदी ने दो दिन पहले पर्यावरण अनुकूल जीवन जीने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से बोतलबंद अभियान की शुरूआत की है। अब वे इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। इस अभियान से प्लास्टिक से हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है।