ट्रक लूटने वाले गिरोह का खुलासा

गिरिडीह – विभिन्न राज्यों में नेशनल हाईवे पर चलने वाले ट्रकों को रोक कर उसके खलासी व चालकों के साथ मारपीट कर ट्रक लूटने वाले एक बड़े गिरोह का गिरिडीह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने लूटे हुए ट्रकों के साथ एक चार पहिया वाहन को भी बरामद किया है। गौरतलब हो कि बीते 21 अक्टूबर की रात को बगोदर थाना इलाके के माहुरी बाईपास रोड से सरसों तेल लदे ट्रक को अपराधियों ने लूट लिया था। ट्रक लूट की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सरिया-बगोदर के एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इसी दौरान बगोदर-धनबाद मार्ग पर पुलिस ने ट्रक को हाईवे के समीप से बरामद कर लिया। इसके अलावा ट्रक के पीछे गाइड करते हुए चल रहे एक चार पहिया वाहन को भी पकड़ लिया और ट्रक समेत मौके से गिरोह के सात अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *