चतरा – आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में पंडित जवाहरलाल स्टेडियम चतरा पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अब तक झारखंड वासियों के साथ धोखा देने का काम किया है। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री को हेलीपैड स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही सीएम ने सावित्री एप का भी लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से किशोरियां सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
वहीं कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मौके पर उपस्थित झारखंड सरकार के मंत्री सह चतरा विधानसभा के राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार झारखंड की चौमुखी विकास कर रही है। बताते चलें कि इस कार्यक्रम में बरही विधायक उमाशंकर अकेला और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी शामिल रहीं।