Reporter- Devnarayan
खलारी– खलारी के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह में रेलवे कार्य के लिए छड़ ले जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 5 लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिन्हें आनन-फानन में जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं इस हादसे में दो लोग मन्तु मुंडा एव सहादुर गंझू की मौत हो गई। दो अन्य मजदूरों को भी गंभीर चोट लगी है जिन्हें इलाज के लिए मांडर अस्पताल ले जाया जा गया….. वहीं एक अन्य व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित बताया गया।