सहियाओं ने की मानदेय भुगतान की मांग

Reporter- vinod keshri

जमशेदपुर– झारखंड राज्य की जल सहिया समूह को पिछले 28 महीनों से मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आंदोलित हैं…..  वहीं शनिवार को जमशेदपुर के जलसहिया समूह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आदित्यपुर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया….. प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार से बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की….. इस दौरान सहियाओं ने थाली- ताली बजाकर केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की…  बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 24 सौ जलसहियाएं हैं, जो 2010 से ही अपनी सेवा दे रही है…  जबकि पिछले 28 महीनों से इन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है…..  वैसे इनके द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है….. लेकिन अब तक इनकी मांगों पर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है….. पूर्वी सिंहभूम जल सहिया संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि अब भी अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, तो 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा….. उन्होंने अंत में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने की बात कही…..  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *