शराबियों का अड्डा बना गुमला सदर अस्पताल

संवाददाता- मुकेश कुमार सोनी

गुमला- गुमला सदर अस्पताल इस जिला का एक मात्र बहुचर्चित अस्पताल है। जहाँ प्रति दिन दूर दराज से हजारों की संख्या में मरीज इलाज कराने आते है। लेकिन इन दिनों अस्पताल की बदहाली व्यवस्था चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल गुमला सदर अस्पताल परिसर शराबियों का अड्डा बन गया है। जहाँ आये दिन असमाजिक लोगों की मनमानी देखने को मिला रही है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस सब को देख कर भी अनदेखा कर रहा है।  फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने इस मामले को लेकर कोई ठोश कदम नही उठाया है। बता दे कि शराबियों और असमाजिक तत्वों को आये दिन अस्पताल परिसर में देखा जाता है। कभी अस्पताल परिसर में तो कभी मरीजों के वार्ड में।  इस परिस्थिति में दूर दराज से आये मरीज को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। झारखंड सरकार ने स्वस्थ विभाग को कार्य प्रणाली को ठीक करने को लेकर करोड़ो रूपये खर्च किये है। वही दूसरी ओर शराबियों ओर असमाजिक तथ्यों की मनमानी और दबंगई कि यह तस्वीर अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को मुह चिड़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *