शराब के साथ एक गिरफ्तार

पाकुड़ – ट्रेन में अवैध रूप से ले जा रहे विदेशी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया गया कि पश्चिम बंगाल के राजग्राम से एक 24 वर्षीय युवक 50 बोतल विदेशी शराब लेकर वनांचल एक्सप्रेस से बिहार के भागलपुर जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना आरपीएफ को लग गई। जिसके आधार पर उक्त ट्रेन में छापेमारी करते हुए युवक को शराब के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शत्रुधन यादव, तिरपाईती, भागलपुर का रहने वाला बताया है। आरपीएफ ने युवक को रेलवे जीआरपी को सुपुर्द कर दिया। इस मामले की सूचना रेलवे जीआरपी के थाना प्रभारी अरूण कुमार ने उत्पाद विभाग पाकुड़ को दिया। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।

कुमार सतेंद्र, निरीक्षक, उत्पाद विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *