रांची – चंदनक्यारी विधायक सह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी एवं कांके विधायक समरी लाल ने आज झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात किया….. मुलाकात के क्रम में राज्य में दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर ध्यान आकृष्ट करवाया….. वहीं मौके पर विधायक समरी लाल के जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी बातचीत हुई….. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज राज्य में दलितों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है….. आए दिन किसी न किसी प्रकार की घटना दुर्घटना दलितों के साथ हो रही है….. उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल के द्वारा आश्वस्त किया है कि इस सभी मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी…..
