जमशेदपुर – सरायकेला आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिहायशी इलाके एम 47 में एक ही परिवार की तीन लोगों के शव खून से लथपथ एक घर से बरामद किया गया। मृतकों में 47 वर्षीय महिला अनिमा एरे, 51 वर्षीय इमानवेल टेरला तथा 10 वर्षीय अंकन शामिल हैं। आपको बता दें कि मृतक पति, पत्नी और उनका बच्चा है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जूसरी ओर पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।