किराना दुकान में लगी आग, दुकानदार को हुआ लाखों का नुकसान

गुमला – थाना क्षेत्र के अंबा पंचायत अंतर्गत सुरसुरा मोड स्थित एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई।  इस आग जनी में दुकान में रखा लगभग सारा समान जलकर राख हो गया। दुकानदार दिनेश नायक को करीब ₹700000 का नुकसान हुआ है।  वहीं इस आगजनी के पीछे की मुख्य वजह का पता नहीं चल पाया है।  कुछ लोगों का कहना है की दुकान में शॉर्ट सर्किट के करण आग लगी होगी। वहीं घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने बताया कि गुरुवार की मध्यरात्रि अचानक दुकान में आग लग गई काफी प्रयास करने के बावजूद आग पर काबू नहीं पा जा सका और पूरी दुकान जलकर राख हो गई।  वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी सहित अन्य लोगों ने पीड़ित को आर्थिक मदद की।   इधर पीड़ित के द्वारा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *