चक्रधरपुर – चक्रधरपुर में सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ 60 बटालियन के हवलदार के पद पर तैनात अजीत कुमार पाठक, पदमपुर कैंप में ड्यूटी पर था। इस दौरान उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद मृतक के शव को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताते चलें कि जवान अजीत कुमार पाठक, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था।
