जस्टिस सुभाष चंद ने झारखंड हाई कोर्ट के 20वे जज के रूप में ली शपथ

रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी

रांची- झारखंड हाई कोर्ट में अब जज की संख्या 20 हो गई है। केंद्रीय विधि व न्याय मंत्रालय ने इलाहाबाद हाइकोर्ट के न्यायाधीश सुभाष चंद का तबादला झारखंड हाईकोर्ट में किया था। जसके बाद आज मंगलवार को जज सुभाष चंद ने आज मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हाईकोर्ट परिसर में किया गया था। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने जज सुभाष चंद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। पिछले दिनों झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार व संजय प्रसाद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।  इनके शपथ लेने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 19 हो गई थी।  अब नवनियुक्त न्यायाधीश सुभाष चंद के शपथ लेने के बाद जहां जजों की संख्या 20 हो गयी है। फिलहाल अभी झारखंड हाई कोर्ट में 5 पद रिक्त रह गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *