गुमला पुलिस को मिली सफलता, हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गुमला- पुलिस ने भाकपा माओवादी के पूर्व हार्डकोर नक्सली सह वर्तमान में उग्रवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली माठु लोहरा उर्फ कमलेश लोहरा उर्फ कमलेश्वर तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नक्सली माठु लोहरा को गिरफ्तार किया जा सका। वहीं पुलिस ने तलाशी के दौरान एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया है। आपको बता दे कि गिरफ्तार माठु लोहरा उर्फ कमलेश लोहरा के ऊपर कई महत्वपूर्ण कांड दर्ज है।  वह माओवादी में सक्रिय भूमिका निभा रहा था, जिसमें एक ट्रक उड़ाकर 4 जवान को शहीद करने के साथ-साथ चैनपुर थाना में हमला सहित कई महत्वपूर्ण कांड में शामिल थे। गिरफ्तार माठु लोहरा माओवादी के शीर्ष नेता अरविंद जी के दसते के सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल था। इस संबंध में गुमला के अभियान एसपी मनीष कुमार ने बताया कि माठु लोहरा को पुलिस बहुत दिनों से तलास कर रही थी।  इसकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर अब विराम लग जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *