रिपोर्ट- राकेश शर्मा
बोकारो- बोकारो के सेक्टर 4 स्थिति सिटी सेंटर के समीप रूई दुकान में गुरुवार दोपहार अचानक आग लग गई। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते, आग की लपटे इतनी भयावह हुई की आसपास अफरातफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में अग्निशमन को सूचना दी गई मौके पर अग्निशमन की दो गाड़ियों ने पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस दुकान पर यहां आग लगी है वह रुई गद्दे की दुकान है जहां अगल-बगल दर्जनों दुकाने हैं। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो अगलगी की घटना काफी भयावह हो सकती थी। जिसके कारण लाखो का जान माल का नुकसान हो सकता था। अग्निशमन के अधिकारियों ने बताया कि सूचना के फौरन बाद आग पर काबू पा लिया गया कुछ नुकसान जरूर हुआ है इसका आकलन अभी किया जा रहा है। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।