ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेस-वे का काम जल्द शुरू होगा

रांची – ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेस-वे का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर के बाद भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेज की जा रही है। बता दें कि भू-अर्जन का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो जाने के बाद इस पर काम शुरू करा दिया जायेगा। काम शुरू कराने के पहले और मिट्टी टेस्ट होने के बाद संबंधित कंपनियों के साथ काम शुरू करने की तारीख को लेकर एग्रीमेंट होगा। इस सड़क का निर्माण दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में ओरमांझी से गोला तक सड़क बनेगी, जिसका निर्माण करने की जिम्मेवारी गुजरात की कंपनी मेसर्स एनजी प्रोजेक्ट लिमिटेड को दी गयी है। वहीं, दूसरे फेज में गोला से बोकारो तक फोरलेन सड़क बनायी जायेगी। जिसके निर्माण के लिए बरवरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, रायपुर को दिया गया है। बताते चलें कि काम शुरू होने के बाद दो साल में इस परियोजना को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *