बिजली संकट से जूझ रहा देश, कोयला उत्पादन की रफ्तार हुई तेज

संवाददाता- संदीप सिंह

धनबाद-इन दिनों देश बिजली संकट से जूझ रहा है। आम आदमी से लेकर औद्योगिक और व्यापार का क्षेत्र इससे काफी प्रभावित हो रहा है। कई पॉवर प्लांट्स में कोयले की भारी किल्लत बताई जा रही है। कोयले की कमी को दूर करने के लिए कोल इंडिया की तमाम कंपिनयों ने कोयले का उत्पादन तेज कर दिया है, वहीं कोयले को पॉवर प्लांट्स तक जल्द पहुंचाने के लिए अब रेलवे ने भी खास तैयारी को अंजाम दिया है। कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अब रेलवे ने भी कमर कस ली है। मालगाड़ी को रफ्तार देने के लिए धनबाद डिवीजन समेत देश भर में कई यात्री ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है जिनमे एक्सप्रेस और सुपरफास्ट भी शामिल है। धनबाद डिवीजन से होकर चलने वाली जिन आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया है उनमे कोलकाता अहमदाबाद स्पेशल 23 अक्टूबर को रद्द रहेगी, कोलकाता मदार जंक्शन स्पेशल 21 अक्टूबर और मदार जंक्शन कोलकाता स्पेशल 25 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस 25 अक्‍टूबर तक तो भोपाल हावड़ा स्पेशल 27 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। हजरत नीजमुद्दीन से सिंगरौली तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को भी रद्द किया गया है। मालगाड़ी को क्लीयरेंस देने के लिए यात्री ट्रेनों को रद्द करने के रेलवे के फैसले ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

अखिलेश पांडेय, सीनियर डीसीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *