11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

संवाददाता- विकास साहू

सिमडेगा:- सिमडेगा में आयोजित 11 वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला चैंपियनशिप का उद्घाटन बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से सिमडेगा पहुंचे जहां पर झारखंड की कला संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।  जहां पर कलाकारों के द्वारा बड़े ही भव्य तरीके से उनका स्वागत करते हुए उन्हें सर्वप्रथम सिमडेगा में बनने वाले 14 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ग्राउंड के पास तक ले कर गए।  जहां पर उन्होंने विधिवत पूजन के साथ उद्घाटन किया।  जिसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाते हुए एंबुलेंस सहित कई चीजों को रवाना किया। इसके अलावा करोड़ों रुपए की परिसंपत्ति एवं 79 लोगों को सीधी नियुक्ति के तहत नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।  इसके बाद उन्होंने एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पहुंचकर 27 राज्य से आए सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और मंच पर उन्होंने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार खेल को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।  इसलिए सर्वप्रथम सरकार बनते ही सभी जिले में आज तक खाली पड़े खेल पदाधिकारी के पद को भरा गया।  इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर टूर्नामेंट का आयोजन कराते हुए जिले में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए सीधी नियुक्ति का भी कार्य किया जा रहा है।  जिससे कि खिलाड़ियों के अंदर आत्म बल बढ़े और वे बेहतर खेल सके।  इसके अलावा सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक के द्वारा भी मंच में उपस्थित खिलाड़ी एवं आए हुए अतिथियों को संबोधित किया गया।  उद्घाटन के बाद झारखंड एवं तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया।  इस मैच का मुख्यमंत्री ने भी खूब आनंद लिया।  वहीं इस मैच में  झारखंड ने तमिलनाडु को 9-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *