रांची में 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका का वनडे मैच

रांची – आगामी 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच राजधानी रांची के जेएसएसीए स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए टिकटों की बिक्री 6 अक्टूबर को सुबह 9: 00 बजे से शाम 4:00 बजे तक टिकट काउंटर से की जाएगी। एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट खरीद सकता है। दर्शकों को टिकट खरीदते समय अपने आधार कार्ड की एक प्रति टिकट काउंटर में जमा करना होगा। वहीं लोगों की सुविधा को देखते हुए एसोसिएशन ने पोर्टल www.insider.in के माध्यम से भी ऑनलाइन टिकट बेचने का फैसला किया है। दर्शकों की जानकारी के लिए बता दें कि अलग अगल विंग के अनुसार टिकट की निर्धारित दर 1100, 1400, 1500, 1800, 1900, 2000, 4500, 5500, 6000, 8000 और 10 हजार रुपए तय की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *