रिपोर्ट- मोहित कुमार
दुमका- जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल जामरूपानी में चल रहे क्रेशर प्लांट में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया की दोनों मजदूर सो रहे थे। तभी डस्ट लोड हाईवा पलट गया जिसके नीचे दब कर दोनों मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही शिकारी पाड़ा पुलिस घटना स्थल पर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। वही घटना को लेकर भी यह भी बताया जा हैं कि क्रशर मालिक और ड्राइवर के लापरवाही बरतने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। अपको बता दें कि दुमका ज़िले के शिकारी पाड़ा थाना में अवैध खनन को भी लेकर भी सवाल उठाते रहे हैं ।यहां मज़दूरों की मौत कोई नई बात नहीं है ।आये दिन ऐसी घटना होती रहतीं हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।