झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेल कंपनियों के संबंधित मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में राहत मिली है। आपको बता दें कि आज हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन और सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करने के साथ हेमंत सोरेन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर पीआईएल को सुनवाई योग्य नहीं बताया। बताते चलें कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट से आए इस फैसले से हेमंत सोरेन को राहत मिली है।