देव दीपावली के शुभ अवसर पर गंगा आरती का आयोजन

साहिबगंज – साहिबगंज में भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे प्रकोष्ठ और गंगा सेवा समिति की ओर से देव दीपावली के शुभ अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान 2100 दीपक से शहर के मुक्तेश्वर धाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट को सजाया गया और गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा महाआरती में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह, भाजपा नेता गणेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *