टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) किसी ने किसी वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. बिग बॉस 13 से बाहर आने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और फैंस को ऐसा लगता है आनेवाले समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल सकती है क्योंकि शहनाज को कई बार बिग बॉस में सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा गया था. पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि सिड और सना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब यह कहा गया है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है.