जब भी स्टाइल, फैब्रिक और ट्रेंड के साथ एक्सपेरिमेंट करने की बात आती है तो रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता है. वो हमेशा ही अपने क्वार्की आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. वो जहां भी जाते हैं उनका अनोखा स्टाइल सेंस उन्हें आकर्षण का केंद्र बनता है. हाल ही में वो अपने विचित्र फोटोशूट की वजह से चर्चा में थे. एक बार फिर उनके स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा है. उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उनकी इस ड्रेस की कीमत भी हैरान करनेवाली है.