धनराज यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

संवाददाता – सुमन शर्मा

कटिहार – हत्या के महज 48 घंटे के भीतर ही कटिहार पुलिस ने धनराज यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। कटिहार पुलिस ने हत्या में शामिल दो शूटर सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हत्या की वजह पशु तस्करी में वसूली और वर्चस्व की लड़ाई थी। उन्होंने आगे कहा कि जेल में बंद लालू साहनी ने ही हत्या का ताना बाना जेल में रचा था। गौरतलब है कि 17 नवंबर को धनराज यादव की हत्या अपराधियों ने अहले सुबह सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा में कर दी थी। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विकास कुमार, एसपी, कटिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *