जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

संवाददाता – देवनारायण

खलारी – पिपरवार पुलिस ने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के दो सदस्यों को बड़गांव सरैया मुख्य पथ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साल 2017 में जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के द्वारा पिपरवार क्षेत्र के राजधर साइडिंग में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूर्व में भी पिपरवार पुलिस के द्वारा इस संगठन के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की गिरफ्त में से बचे दो सदस्य को घटना के लगभग 4 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों उग्रवादी शंकर गुप्ता और तबारक मियां टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव के रहने वाले हैं।

शंभू कुमार सिंह, एसडीपीओ, टंडवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *