रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी
धनबाद- धनबाद झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा बाजार में बीती रात आगजनी की घटना में तीन दुकाने जल कर खाक हो गई। इस आगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिकों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। यह आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दुकानदारों ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह सभी लोग दुकान बंद कर अपने घर गये थे। सुबह स्थानीय लोगों ने जानकारी दी की दुकान में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही आनन फानन में जब दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। दुकानदारों ने बताया की उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।