स्मार्ट सिटी के तहत कैबिनेट मंत्रियों को मिलेंगे आवास, उग्रवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति में संसोधन को भी मिली मंजूरी

रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी

रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। रांची स्मार्ट सिटी के तहत 11 कैबिनेट मंत्रियों के आवास निर्माण के लिए 69.90 करोड़ रुपयों को मंजूरी दि गई। साथ ही रांची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण को लेकर भी 27.42 करोड़ रुपयों की योजना को स्वीकृति दी गई। केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं में राशि का व्यय व नियंत्रण के लिए पुनरीक्षित प्रक्रिया लागू करने पर भी सहमति बनाई गई। इसके साथ ही बैठक में उग्रवादियों के आत्मसमर्पण नीति को लेकर भी अहम फैसला लिया गया।  उग्रवादियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति में संसोधन को लेकर भी सहमति बनाई गई।  अब आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को खुले जेल सह पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *