लगातार बारिश के बाद वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र की बिगड़ी हालात

संवाददाता ओपी राजू, सुपौल

सुपौल – लगातार बारिश के बाद वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में 2008 की कुशहा त्रासदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।  बता दें कि पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद वीरपुर कोसी कॉलोनी जहां पूरी तरह जलमग्न हो गया है। वहीं कोसी क्लब के मैदान में बने क्रिकेट मैच पिच, कोसी क्लब, कोसी मिडिल स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय, कोसी अतिथिशाला समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान जमा जल राशि में डूबे नजर आ रहे हैं। आम लोगों की खीझ कोसी के अभियंता और नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकारियों के ऊपर साफ दिख रहा था। आम लोगों की माने तो जहाँ वीरपुर कोसी कॉलोनी की सभी नालियां वर्षों से जाम पड़ी हुई हैं। वहीं वीरपुर नगर पंचायत के द्वारा वीरपुर शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम जैसी कोई पुख्ता इंतजाम किए ही नहीं गए हैं। आम लोगों ने सवाल भी उठाया कि कोसी योजना जल संसाधन विभाग का शीर्ष कार्य प्रमंडल के ऊपर इन सभी कार्यों की जवाबदेही है। लेकिन हाल के कई वर्षों में सुविधाओं के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई है। वहीं जब पूरे शहरी क्षेत्र में हुए जलजमाव को लेकर जब बीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के चेयरमैन तनवीर आलम से हमारे सहयोगी ने संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वे अपने कार्यालय से भी गायब मिले।

इंद्रमणि मिश्रा (स्थानीय नागरिक, वीरपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *