बोकारो में वज्रपात से हुई एक व्यक्ति की मौत

Reporter-Rakesh Sharma

बोकारो– बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत अंतर्गत मेला टांड़ में अहले सुबह हुई वज्रपात की घटना में प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत जरूवा टांड निवासी 55 वर्षीय चंद्र मोहन महतो की मौत हो गयी। इस संबंध में उसके परिजनों ने पेटरवार पुलिस को एक आवेदन देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक नावाडीह प्रखंड के गूँजरडीह में दुर्गा पूजा के मौके पर लगे मेला में मिठाई बेचकर शुक्रवार को देर रात्रि में वापस आया था।   देर रात हो जाने के कारण वह अपने घर  न जाकर एक टेकर में ही सो गया।  इसी दौरान तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना हुई जिसकी चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस हादसे के बाद से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *