Reporter – Anil Kumar
वैशाली – जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो की मौत हो गयी। मृतक दोनों आपस में रिश्ते में पति-पत्नी है। खबर वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर ओपी के जारंग रामपुर चौक की है। जहां जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात खूनी संघर्ष तक जा पहुंची। इस संघर्ष में एक ही परिवार के दो लोगों को तेज धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। जबकि घटना में दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह पट्टीदारों ने एक दूसरे के ऊपर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें शशि ठाकुर एवं उसकी पत्नी संगीता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर पंहुचे हाजीपुर सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि जमीन को लेकर दो परिवारों के लोगों ने एक दूसरे पर हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति पत्नी की मौत हो गई। पुलीस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।