Reporter, Mukesh Kumar Soni
गुमला- गुमला जिला के उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने घाघरा प्रखंड के पंचायत सचिव बिंदेश्वर महतो को घुस लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है…. आपको बता दें कि पिछले तीन अक्टूबर को घूस लेकर भी आवास एवं गाय का सेड नहीं मिलने के कारण सदमे से 60 वर्षीय धनेश्वर राम की मौत हो गई थी….. मामला गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूरी पर टांगर सिकवार गांव का था….. मामले में धनेश्वर राम की पत्नी ने जांच कर दोषी पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी….. जिस पर गुमला अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप और अंचलाधिकारी धनंजय पाठक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी भी ली थी….. गुमला अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच के उपरांत संबंधित पंचायत सचिव को दोषी मानते हुए कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई….. अनुमंडल पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा द्वारा तत्काल प्रभाव से दोषी पंचायत सचिव को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया…..