पतरातू पीटीपीएस के संपदा पदाधिकारी निलंबित

Reporter- Vikash Pathak

एंकर- साधना प्लस न्यूज की खबर का असर देखने को मिला, जहां पतरातू के पीटीपीएस के संपदा पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दे कि पिछले दिनों विश्वनाथ प्रसाद ने पत्रकार विकास पाठक के साथ दुर्व्यवहार किया था। वहीं विश्वनाथ प्रसाद पर विभागीय कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं का भी आरोप लगा था। इसे लेकर ऊर्जा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विश्वनाथ प्रसाद पर पतरातू के पीटीपीएस के अधीन सरकारी आवासों के आवंटन में अनियमितता बरतने का आरोप है। पैसे लेकर अवैध निर्माण कराने के साथ साथ पैसा न देने वालों के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर कार्रवाई करने का भी आरोप है। गौरतलब है कि विश्वनाथ प्रसाद का नाम भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट में शामिल था। साथ ही आम नागरिकों द्वारा भी उनके रवैये को लेकर लगातार विभाग को शिकायत की जाती रही थी। ऊर्जा विभाग ने विश्वनाथ प्रसाद के साथ साथ पीटीपीस के प्रशासक मलिक यादव एवं किराने मुनेश्वर सिंह को भी उनके साथ संलिप्त मानते हुए निलंबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *