रिपोर्टर – रानी गुप्ता
देश // भारत में कोरोना के आंकड़े बढ़ते जा रहे है. जनवरी 2020 और जून 2021 के बीच, डेढ़ साल के दौरान लगभग 50 लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,015 नए मामले सामने आये हैं. वहीं इन आंकड़ों के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हो चुकी है. इसी दौरान 3,998 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,18,480 हो गई है. वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,25,446 वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,54,72,455 पर पहुंच चुका है. बताया गया चार लाख के सरकारी आंकड़े से कई गुना ज्यादा मौंतें कोविड से हुईहै. वाशिंगटन के सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट द्वारा मंगलवार को जारी हुई रिपोर्ट की मानें, तो चार लाख के सरकारी आंकड़े से कई गुना ज्यादा मौंतें कोविड से हुई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सात राज्यों के नगर निकायों में हुए मृत्यु पंजीकरण से ही निष्कर्ष निकालें, तो 34 लाख से ज्यादा मौतें कोविड से हुई है .जानकारी के अनुसार रिपोर्ट को तैयार करनेवालों में कई जानी-मानी हस्तिया हैं. इसमें से भारत सरकार के पूर्व प्रधान आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम तथा उनके अलावा अभिषेक आनंद, जस्टिन सैंडेफर का नाम है. रिपोर्ट में पहली लहर के दौरान त्रासदी के आकार को समझ पाने में सरकार को नाकाम बताया गया है. कहा गया है कि पहली लहर भी उससे कहीं गुणा ज्यादा थी अकेले पहली लहर में 20 लाख के करीब लोग मारे गये. रिपोर्ट में कोविड टीके को काफी प्रभावी बताया गया है. इसके मुताबिक, कोविड से 99 फीसदी मौतें उन लोगों की हईं, जिन्हें टीका नहीं लगा था.