लातेहार / भले ही आज समाज मे भ्रष्टाचार अपराध में बढ़ोतरी हुई है पर कहीं न कहीं समाज मे मानवता औऱ आपसी भाईचारा अब भी कायम है जिसका जीता जागता उदाहरण रविवार को जिले बरवाडीह प्रखण्ड मुख्यालय में देखने को मिला । जहाँ शनिवार बाजार क्षेत्र में लगभग 4 दशक से साफ सफाई और ठेला चलाने का काम करने वाले 70 वर्षीय बलेश्वर नामक वृद्ध व्यक्ति कि एकाएक तबीयत बिगड़ने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गयी । इसके बाद बाजार क्षेत्र के मुर्गा मंडी में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों के द्वारा प्रखंड प्रशासन से शव अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से करने को लेकर स्थानीय सामाजिक संस्था अपना अधिकार अपना सम्मान मंच के माध्यम से की । जिसके बाद सभी तरह की शादी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी के निर्देश पर मृतक देहड़ी मजदूर का शव दाह संस्कार के लिए सामाजिक संस्था और स्थानीय लोगो के जिम्मे रविवार की सुबह दी गई । जिसके बाद मृतक के शव का दाह संस्कार मुख्यालय आदर्श नगर के मुक्ति धाम में पूरे रीति रिवाज के साथ मुस्लिम समुदाय के साथ संस्था औऱ अन्य प्रबुद्ध लोगो के बीच किया गया।