जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर नाइट मार्केट होगा विकसित

रांची – रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर इंदौर शहर के तर्ज पर नाइट मार्केट विकसित किया जयेगा। ये बातें नगर आयुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में नगर विक्रय समिति  की बैठक में कही गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मे रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय शामिल हुए। बैठक में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा लालपुर डिस्टलरी मार्केट के आवंटन प्रक्रिया पर चर्चा करते सुझाव दिया कि लालपुर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर 2 दिवसीय कैंप लगाकर सब्जी विक्रेताओं को जागरूक कर आवेदन प्राप्त किया जाए। साथ ही निगम की टीम को निर्देश दिया कि सभी एक समयबद्ध तथा योजनाबद्ध तरीके से वेंडर्स को व्यवस्थित करने का काम सुनिश्चित करेंगे, जिससे कि सर्वे से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से किया जा सके।

वहीं इस बैठक में निर्णय लिया गया कि नो वेंडिंग जोन में अगर कोई ठेला – खोमचा या दुकान लगाते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि ट्रैफिक जाम को व्यवस्थित करने के लिए रांची के मेन रोड (कचहरी चौक से सर्जना चौक) तक पूर्व से ही नो वेंडिंग जोन घोषित है। किसी भी वेंडर को किसी भी परिस्थिति में इस स्थल पर दुकानें नहीं लगाने दिया जाएगा। वहीं इस बैठक में अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, जीतबाहन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, नगर अभियान प्रबंधक, नगर विक्रय समिति के सदस्य एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *