सीआईएसएफ और कोयला चोर के बीच मुठभेड़, चार की मौत

धनबाद – धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र के डुमरा में शनिवार की देर रात सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी होने की घटना में छह युवक को गोली लगी है। जिसमें 4 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों की पहचान बादल रवानी और रमेश राम के रूप में की गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। वहीं मृतकों में बाघमारा थाना क्षेत्र के रथटांड़ निवासी शहजादा खान, अताउला अंसारी तथा तेलोटांड़ निवासी प्रीतम चौहान एवं सूरज चौहान शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की रात कोयला चोरों का गिरोह बाघमारा के डुमरा साइडिंग में कोयला चोरी करने की नीयत से पहुंचा था। सीआईएसएफ ने ऐसा करने से जब रोका तो कोयला चोर गिरोह ने हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *