रांची – नोट कांड में आरोपी झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक सड़क मार्ग से होते हुए कोलकाता से रांची पहुंचे। आपको बता दें कि लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार कोलकाता उच्च न्यायालय ने तीनों विधायकों को बेल पर कोलकाता से रिहा कर दिया। न्यायालय के इस फैसले के बाद विधायक इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप एवं विधायक नमन विल्सन कोनगाड़ी ने खुशी जाहीर करते हुए कहा कि हमें माननीय उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा था। इसके बाद वे बुंडू होते हुए रांची पहुंचे। जहां तीनों विधायकों ने रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वे हेमंत सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में भाग लेने विधानसभा के लिए निकल गए।