बिहार शराबबंदी- धंधेबाजों पर सरकार ज्यादा सख्त

पटना – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा। इसे और अधिक सख्ती से लागू करने की सरकार की योजना है। सरकार शराब पीने वाले की तुलना में इसकी बिक्री करने वालों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आएगी। सरकार की योजना शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी व उनको सजा दिलाने पर ज्यादा रहेगी। इस धंधे में लगे लोगों को पकड़ने को लेकर पहले से चल रहे अभियान को और ज्यादा तेज किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि अब कार्यपालक दंडाधिकारियों के स्थान पर न्यायिक दंडाधिकारियों के माध्यम से शराब बंदी के उद्देश्य को पूरा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *