बढ़ते अपराध के खिलाफ सीपीआई का विरोध प्रदर्शन

मधेपुरा – मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते अपराध के खिलाफ सीपीआई ने आज विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया। इस दौरान सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि जिले में खास कर उदाकिशुनगंज अनुमंडल में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच खत्म होता जा रहा है। बीते दिनों में जो अनुमंडल क्षेत्र में 3-4 हत्याएं हुई है, उन मामलों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने आगे कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में बीते दिनों किसान नेता कार्तिक ऋषि देव की हत्या हुई, गमैल में ज्योतिष कुमार की हत्या हुई। प्रदर्शन के दौरान इन मामलों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *