रघुवर और सरयू गुट के बीच झड़प

जमशेदपुर – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सरयू राय के गुट के लोगों के बीच हुई झड़प के बाद दो थाना प्रभारी को तलब करते हुए प्रशासन ने टाउन हॉल और उसके आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया है। वहीं एडीएम ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मंत्री व पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के गुटों में छठ घाट के आयोजन व सूर्य मंदिर कमेटी को लेकर शुरू हुई तनातनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरकारी भवन-स्थल क्षेत्र में किसी तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का आदेश दिया है। साथ ही निषेधाज्ञा लगा दिया है, हालांकि सूर्य मंदिर कैंपस को इससे मुक्त रखा गया है। वहीं सूर्य मंदिर समिति की धार्मिक गतिविधियां मंदिर-छठ घाट तक ही सीमित रहेंगी।

मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सूर्य मंदिर परिसर में दोनों गुटों ने कार्यक्रम की तैयारी कर रखी थी। रघुवर दास गुट ने स्टेज व केनोपी लगा दिया था, वहीं सरयू राय गुट के लोगों ने ठीक सामने अपना केनोपी लगा दिया। इसे ही लेकर दोनों गुट के बीच विवाद शुरू हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बल प्रयोग कर दोनों गुटों के लोगों को अलग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *