दिल्ली – अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने उन्हें बधाई दी है। दोनों नेताओं सहित अन्य नेता दिल्ली स्थित आवास पर मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलदस्ता भेंटकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस परिवार की ओर से जीत की बधाई दी। मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस नये विजन के साथ एक बार फिर से परचम लहरायेगी। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता दोगुने जोश के साथ काम करेंगे। वहीं इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख और रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय भी मौजूद रहे।