उदाकिशुनगंज उपकारा में पुलिस और कैदी के बीच मारपीट

मधेपुरा – मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित उप-कारा में पदस्थापित पुलिस और क़ैदी में बीते शाम मारपीट हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की शाम उप कारा के पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर में फेंकी गई। जिसे कैदी उठा कर ले गए। वहीं जब कारा में तैनात सुरक्षा कर्मी उक्त सामान मांगने गए तो कुछ कैदी गोलबंद होकर उनपर हमला कर दिया। इस मारपीट में बीच बचाव करने आए जेलर के साथ भी मारपीट की गयी। जेल के भीतर का माहौल बिगड़ता देख स्थानीय थाना और प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद आनन-फानन में उदाकिशुनगंज उपकारा पहुंची स्थानीय प्रशासन ने किसी तरह मामला को शांत कराया। डॉक्टर की टीम को बुलाकर जेल के अंदर घायल कैदियों का इलाज कराया। जबकि मामूली रूप से घायल जेलर और एक सिपाही को उदाकिशुनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *