दुमका – दुमका का दूसरा चर्चित पेट्रोल कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुमका पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजेश राउत को कोर्ट में किया प्रस्तुत। उसके बाद आरोपी राजेश राउत का मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि गुरुवार की देर रात राजेश ने सोई अवस्था में युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। जिसकी मौत हो गई। बताते चलें कि यह मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र का है।