गूगल ने अपने प्ले स्टोर से (Google Play Store) से 9 खतनाक ऐप्स को हटा दिया है. ऐसा दावा किया जा रहा था कि ये ऐप्स फेसबुक (Facebook) यूजर्स के लॉग-इन डीटेल्स (यूजरनेम और पासवर्ड) चोरी कर रहे थे. ये ऐप्स डेली यूज करने वाले यूटिलिटी ऐप्स के तौर पर प्ले स्टोर पर रजिस्टर थे.
यूटिलिटी ऐप्स समझकर यूजर्स इन्हें डाउनलोड करते थे, और इसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठा लेते थे. साइबर क्रिमिनल्स इन ऐप्स के जरिये यूजर के स्मार्टफोन से फेसबुक के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड चोरी करते थे. एंटीवायरस सर्विस प्रोवाइडर Dr Web की रिपोर्ट के मुताबिक, ये 9 खतरनाक ऐप्स App Lock Manager, App Lock Keep, Processing Photo, Rubbish Cleaner, Horoscope Pi, Horoscope Daily, Lockit Master, Inwell Fitness और PIP Photo हैं.